सपा से विधायक रहे इरफ़ान सोलंकी को मिली जमानत
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए लगातार दूसरी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आजम खां के बाद अब कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से विधायक रहे इरफ़ान सोलंकी को भी जमानत मिल गई है।इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन दिनों में इरफ़ान सोलंकी जेल से बाहर आ सकते हैं। यह फैसला सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।गौरतलब है कि इरफ़ान सोलंकी पर आगजनी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। कानपुर पुलिस ने इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की थी। हालांकि, अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला सपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर पार्टी को मिली यह दूसरी राहत सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
