कानपुर। माँ गंगा के पावन तट व गणेश शंकर विद्यार्थी की जन्म स्थली कानपुर महानगर मे जायसवाल सर्ववर्गीय सभा कानपुर द्वारा द्वितीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
परिचय कार्यक्रम व सामूहिक विवाह कराने का उद्देश्य प्रत्येक युवक-युवती को उपयुक्त जीवनसाथी चुनने का अवसर देना व माता पिता एवं अभिभावको पर विवाह पूर्व लड़का लड़की ढू़ढ़ने मे होने वाले खर्च एवं विवाह द्वारा तमाम फिजूलखर्ची से बचत एवं सम्पूर्ण समाज को एक ही स्थान पर एकत्रित करके आपसी मेलजोल बढ़ाना व पारिवारिक परिचय देना है ।
इस आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का वैवाहिक कार्य हिन्दू वैदिक विधि विधान से कराया जायेगा व समिति की ओर से सभी जोडो़ को विवाह मे सम्पूर्ण वैवाहिक संस्कार व्यवस्था व वर,वधू को वस्त्र, आभूषण, तथा गृहस्थी का पूरा समान एवं अन्य उपहार प्रदान किये जायेगें विवाह संस्कार मे 11 जोडो़ की शादी का लक्ष्य है यदि स्वजातीय बंधुओ का सहयोग अपेक्षित रूप से प्राप्त होता है तो संख्या और बढा़ई जायेगी जो भी स्वजातीय बन्धु इस सामाजिक आयोजन मे अपने योगदान की इच्छा रखते हों व आयोजन को सफल बनाने में संगठन को किसी भी तरह की मदद करना चाहते हों तो वो हमारे आयोजक मंडल से संपर्क करे समाज के इस जन कल्याणकारी एवं पुनीत कार्य मे आपका हृदय से स्वागत है।
2021-09-13
