कानपुर पनकी क्षेत्र में जमीन के नाम पर ₹3 लाख की ठगी भाजपा नेता बताकर आरोपी दे रहा पुलिस को चुनौती।
कानपुर थाना पनकी क्षेत्र के अंतर्गत जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित विनय प्रकाश ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2024 में जय नारायण कुरील ने उनसे जमीन लेने व दिलाने के नाम पर ₹3 लाख कैश लिए थे।
विनय प्रकाश का कहना है कि आरोपी ने रकम लेने के बाद न तो जमीन दिलाई और न ही पैसे लौटाए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो जय नारायण कुरील ने ₹3 लाख का एक चेक थमाया और कहा कि “जब हम कहें तभी लगाना।” इसके बाद लगातार टाल-मटोल होता रहा और चेक की तारीख निकल गई।
जब विनय प्रकाश ने फिर पैसे की मांग की तो आरोपी ने फोन बंद कर लिया। मामले की शिकायत थाना पनकी में दी जिसके बाद कार्रवाई हुई और फिर आरोपी ने तीन किस्तों में कुल एक लाख लौटाया। बाकी ₹2 लाख देने का वादा किया लेकिन बाद में मुकर गया।
पीड़ित का आरोप है कि जय नारायण कुरील खुद को भाजपा नेता बताकर पुलिस पर दबाव बनाता है और बनवाता। उसने साफ कह दिया कि “जो करना हो कर लो अब एक रुपया भी नहीं दूंगा।”
विनय प्रकाश ने थाना पनकी में दोबारा तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई, मगर शिकायत पर ठोस कदम नहीं उठाए गए।
पीड़ित का कहना है कि थाना पनकी पुलिस दबाव में आकर मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। सवाल उठता है कि क्या पुलिस भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करने से डरती है? अब पीड़ित को केवल पुलिस कमिश्नर से ही न्याय की उम्मीद है।अब देखना होगा कि पुलिस कमिश्नर इस मामले को कब और कितनी गंभीरता से संज्ञान में लेते हैं।
