कानपुर 13 सितम्बर। आज ड़ी ए वी कालेज हिन्दी विभाग के प्राध्यापकों नें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिद्रश्य में एक गोष्ठी किए जाने के सम्बंध में जानकारी देने हेतु कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता की।
इन लोगों द्वारा बताया गया कि कल दिनाँक 14 सितम्बर,2021 को डीएवी कालेज के नागेंद्र स्वरूप व्याख्यान कक्ष में एक संगोष्ठी आयोजित 11-30 बजे आयोजित की जा रही है, जिसमें हिंदी को जनभाषा, माध्यम भाषा व सम्पर्क भाषा के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया जायेगा।
2021-09-13
