उत्तर प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को एक महत्वपूर्ण बैठक

 

 

 

कानपुर, उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न परेशानियों से उन्हें अवगत कराया।फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव को बताया कि हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद वरिष्ठ सहायक और प्रधान सहायक (लिपिक संवर्ग) की पोस्टिंग बिना उनकी सहमति (ऑप्शन) के 200 से 300 किलोमीटर दूर कर दी गई है। इस अप्रत्याशित कदम से कर्मचारी गंभीर पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले पदोन्नति के बाद पोस्टिंग कर्मचारियों से विकल्प लेकर ही की जाती थी, लेकिन इस बार पुरानी परंपरा का पालन नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है।

प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायोचित और मानवीय दृष्टिकोण से जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा और कर्मचारियों व अनुदेशकों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री कनौजिया विनोद बुद्धिराम,आईटीआई कर्मचारी संघ कानपुर के महामंत्री रीतेश शुक्ला,और रिजवान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *