जीएसटी का मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार

आर्यनगर, कानपुर 27 सितम्बर ।

जीएसटी सुधारों से व्यापार जगत को मिली बड़ी राहत को लेकर आज आर्यनगर क्षेत्र में “धन्यवाद मोदी सरकार” नारों के बीच व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

श्री चौधरी के साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद अशोक रावत एवं विधायक नीलिमा कटियार बॉबी पाठक जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,शिवांग मिश्रा आनंद मिश्रा नीमा त्रिपाठी, रामजी शुक्ला,अश्वनी गौतम,सूरज मिश्रा विवेक पांडेय भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आर्यनगर स्थित खाना हुंडई शोरूम से व्यापारी

संवाद एवं संपर्क अभियान की शुरुआत की।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने व्यापारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। यह लक्ष्य तभी संभव होगा जब व्यापारी वर्ग और देशवासी स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि “बिना आप सबके सहयोग और बिना स्वदेशी के यह संकल्प पूर्ण नहीं हो सकता।”

अपने दौरे के दौरान वित्त राज्य मंत्री जैन बुक स्टॉल पहुंचे और वहां के स्वामी दीपक जैन से भी जीएसटी सुधारों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी में हुए संशोधनों से छोटे, मध्यम और बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों को राहत मिली है। अब व्यापार करना और भी आसान हुआ है और इसका लाभ सीधे देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लिए गए हर निर्णय का सीधा लाभ आम नागरिक और व्यापारी वर्ग को मिल रहा है। जीएसटी सुधार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने “धन्यवाद मोदी सरकार” के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *