
अदबो एहतिराम के साथ निकाला जाए जुलूस-ए गौसिया
कानपुर- आज दिनांक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अंजुमन फिदायाने मुस्तफा के तत्वाधान में जुलूस ए गौसिया की तैयारीयों को लेकर मस्जिद दीन मोहम्मद सौदागर फेथफुल गंज मे एक मीटिंग हुई ।मीटिंग की अध्यक्षता शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने की अगज़ तिलावत कुरान पाक से सैयद फैज उर रहमान नेकी संचालन कर रहे अंजुमन के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इमरान अंसारी अजहरी ने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ 4 अक्टूबर दिन शनिवार को है विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत शेख अब्दुल कादिर जिलानी बड़े पीर दस्तगीर रजी० की याद में अंजुमन के बैनर तले हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए गौसिया बड़े अदब और एहतिराम के साथ निकाला जाएगा मीटिंग को संबोधित करते हुए शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने जुलूस में शामिल होने वाली सभी अंजुमनों एवं जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए कहा कि जुलूस बड़े ही अदब और एहतिराम के साथ निकाला जाए हमारे किरदार से मैसेज जाना चाहिए कि पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के गुलाम है और उनकी औलाद पीराने पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बड़े पीर साहब की याद में ग्यारहवीं शरीफ मनाते हुए जुलूस ए गौसिया निकाल रहे हैं जुलूस में हमें कुछ बातों का जरूर ख्याल रखना है किसी तरह के राजनीतिक नारे बैनर पोस्टर का इस्तेमाल न करें बल्कि सलातो सलाम दरूद शरीफ पढ़ते हुए चले साफ कपड़े सर पर टोपी या अमामा बाधें खुशबू लगाएं। मीटिंग में मुख्य रूप से शहर काजी मुफ्ती साकिब मिस्बाही नायब काजी कारी सगीर आलम हबीबी जनरल सेक्रेटरी इमरान अंसारी महबूब आलम खान अखलाक अहमद चिश्ती अयाज अहमद चिश्ती हाफिज सैयद फैज उर रहमान कलीमुल मुबीन नफीस अहमद बरकाती मोहम्मद दानिश मोहम्मद तारिक रजा मोहम्मद नासिर महफूज आलम एजाज नादिर मोहम्मद रईस बरकाती शाहिद अततारी मोहम्मद शकील कफिल खान आदि मौजूद!
