*11 अधिवक्ता बहनों का सम्मान*
मिशन शक्ति 5 के उपलक्ष्य में नारी जाग्रति एवम समस्या निदान केंद्र और लक्षिता वेलफेयर सोसाइटी एन जी ओ के द्वारा वैष्णो माता मंदिर किदवई नगर में कार्यक्रम रखा गया |
जिसमें माता जी की पूजा अर्चना की गई |महिलाओ ने माता के भजन गाये और नृत्य किया|
कार्यक्रम में 11 अधिवक्ता बहनों को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया |नारी जाग्रति एवम समस्या निदान केंद्र की प्रबन्धक सीमा त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र के दिनों में उन महिलाओ को जरूर समानित करना चाहिये जो समाज मे अच्छा कार्य कर रही है |
आज हम लोगो ने उन अधिवक्ता बहनों का सम्मान किया जो वकालत के साथ साथ समाज मे महिलाओ की मदद भी कर रही है |
लक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट सोनल गौड़ ने बताया कि हम लोग हर साल इस तरह के प्रोग्राम करते हैं जिसमे बहने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं| कवयित्री डॉक्टर सुषमा सिंह ने माता के भजन के साथ साथ समाज मे महिलाओ की जागरूकता के लिये भी गीत गाये |आरती के बाद प्रसाद और फल वितरण किया गया |
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली अधिवक्ता बहनों में अधिवक्ता चेतना गुप्ता ,अधिवक्ता सरला गुप्ता,अधिवक्ता गायत्री मिश्रा,अधिवक्ता सोनल गौड़ , अधिवक्ता शालिनी शुक्ला ,अधिवक्ता संगीता द्विवेदी,अधिवक्ता प्रीति पटेल,अधिवक्ता पूजा द्विवेदी अधिवक्ता सरिता अवस्थी,.अधिवक्तानीरू चौहान का सम्मान किया गया |
NJASNK के पदाधिकारी राज नारायण शुक्ला, अनिता त्रिपाठी,अर्चना त्रिपाठी,मंजू पाल,मनीषा मिश्रा, शुभ भटाचार्या, सुमन द्विवेदी,दीपिका,आदि का स्वागत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *