*कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन्मदिवस आदि आंगनवाड़ी में मनाए हुआ कार्यक्रम का आयोजन* चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ‘संसाधन प्रबंधन एवं उपभोक्ता विज्ञान विभाग’ तथा ‘परिधान एवं वस्त्र विज्ञान विभाग’ की ओर से सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 October, 2025 के अंतर्गत ‘जन्मदिवस आदि आंगनवाड़ी में मनाए’ इस विषय को लेकर परगही बांगर आंगनबाड़ी केंद्र, प्रोजेक्ट कल्याण पुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में 25 बच्चे जिनकी आयु डेढ़ माह से 5 वर्ष तक तथा उनकी माता ने प्रतिभाग किया l बच्चों की माताओं को पोषण संबंधी एवं बच्चों में स्वच्छता की आदत के विकास द्वारा संचारी रोगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई l माताओं को बताया गया कि आँगन बाड़ी केंद्र में ही आकर जन्मदिन, अन्नप्रासन एवं नामकरण इत्यादि मनाएं जिससे कि बच्चों में सामाजिक समरसता तथा विकास होगा l साथ ही साथ नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन भी किया गया l कन्या पूजन से पूर्व शिक्षाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर रंग बिरंगी एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई l विधिवत बच्चों को तिलक लगाकर तथा दीप जलाकर फल एवं मिठाई वितरण की गई l बच्चों के शारीरिक विकास एवं सामूहिक खेल के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें उपहार भी दिए गए l इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर रश्मि सिंह, डॉक्टर अर्चना सिंह, डॉक्टर रितु पांडे एवं डॉक्टर संघमित्रा महापात्रा के द्वारा किया गया l आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर श्रीमती कंचन लता,महिला ग्रामप्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुभा शुक्ला, श्रीमती जानकी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया l कार्यक्रम का उद्देश्य बालक बालिकाओं के प्रति सम्मान पोषण दैनिक जीवन में स्वच्छता का महत्व स्वच्छता एवं शिक्षा के महत्व को उजागर करना था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *