कानपुर में बारिश,ग्रीन पार्क मैदान को कवर से ढका, कम हो सकते हैं ओवर

 

कानपुर में हो रही बारिश से ग्रीनपार्क में होने वाले इंडिया ए और आस्ट्रेलिया ए मैच पर सकंट के बादल भी छा रहे है। तेज बारिश के बाद पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया है। वहीं मैच के ओवर को लेकर भी अब यूपीसीए में चर्चा हो रही है।

काफी समय बाद हो रही मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुक्ता है। काफी संख्या में लोगों ग्रीनपार्क पहुंच रहे हैं।ग्रीन पार्क स्टेडियम आज यानि मंगलवार को एक रोमांचक मुकाबले का गवाह बनने जा रहा हैं। इंडिया-ए टीम यहां ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अपने जीत के सिलसिले को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में भारी उत्साह है। इस बीच वहां बारिश शुरू हो चुकी है। ग्राउंड को पूरी तरह से कवर से ढक दिया गया है।इंडिया-ए की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टीम में कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। बल्लेबाजी क्रम में तिलक शर्मा और अभिषेक शर्मा जैसी जोड़ी से टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं गेंदबाजी आक्रमण में हर्षित राणा का नाम खास तौर पर लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *