भाजपा नगर अध्यक्ष नाराज कार्यकर्ता से मिले

भाजपा नगर अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक राकेश सोनकर अपने पूरे दलबल के साथ महानगर सदस्यता प्रमुख रहे आरआर मोहन के आवास जा पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछकर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर श्री कृष्ण दीक्षित (बड़े जी) ने कहा यह लोग जनसंघ के जमाने से भाजपा की नींव के पत्थर रहे हैं। इनका आशीर्वाद तो हम लोगों को मिलते रहना चाहिए जो कि सदैव से मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मोहन ने इसे सद्भावना भेद बताया इस अवसर पर प्रमोद पांडे, श्याम मिश्रा, मोहित मिश्रा, शिवम खन्ना, राकेश दुबे, शरद मिश्रा, सुनील मिश्रा, अजय प्रताप सिंह भदौरिया, मधु मिश्रा, सीमा तिवारी आदि उपस्थित रहे। डॉ हेमंत मोहन ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बताते चलें महानगर भाजपा सदस्यता प्रमुख रहे आरआर मोहन ने पार्टी की रीति नीति के विरोध में लगभग 4 माह पहले भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *