*जुलूस ए गौसिया में जज़्बाती नारों से परहेज़ करें।*

=============================

कानपुर 01अक्टूबर जुलूस ए गौसिया की तैयारी को लेकर एक मीटिंग खानकाहे हुसैनी कर्नेलगंज में इखलाक अहमद डेविड चिश्ती की अध्यक्षता हुई जिसमें जिला प्रशासन से जुलूस ए गौसिया से पूर्व सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने व कानपुर की आवाम से जुलूस ज़्यादा से ज़्यादा तादाद मे शिरकत करने की अपील की गई।

 

खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा गौसे आज़म दस्तगीर हज़रत अब्दुल क़ादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में जुलूस ए गौसिया 4 अक्टूबर को कानपुर नगर के विभिन्न इलाके फेथफुलगंज, बाबूपुरवा, सुजातगंज, रावतपुर, सफेद कालोनी, मछरिया व मरकज़ी जुलूस, कर्नलगंज नीची सड़क से उठता है मरकज़ी जुलूस बाद नमाज़ ज़ोहर दोपहर 2.00 बजे तिकुनिया पार्क कर्नलगंज से उठेगा जुलूस में तमाम अंजुमन शामिल होती है जुलूस कर्नलगंज से रेडीमेड मार्केट, कारी साहब का पार्क, चूड़ी मोहाल, बजरिया मैदान, छिपयाना, नीली पोश रोड, कागज़ी मोहाल, बेकनगंज, रुपम चौराहा, कंघी मोहाल, मोहम्मद अली पार्क, हलीम कालेज चौराहा, इकबाल लाईब्रेरी, बांसमंडी चौराहा, गंगू हवलाई चौराहा, रजबी रोड, नई सड़क, पेचबाग, दादा मियां चौराहा, तलाक महल, रेडिमेड मार्केट, लियाकत दादा चौराहा, रहमानी मार्केट, कास्ताना रोड होते हुआ कर्नलगंज में सलातों सलाम दुआ के बाद समाप्त होगा। जुलूस ए गौसिया को यादगार बनाने के लिए एक लाइन में चले, जुलूस ए गौसिया में अदबों एहतिराम के साथ दरूदो सलाम पढ़ते व सरों पर इस्लामिक टोपियों को लगाकर चलने, परचमों में लोहे की छड़ो का प्रयोग न करें, कोई भी सियासी जज़्बाती नारा न लगाएं, जुलूस तंग सड़को से गुज़रता है उसमें बड़ी-बड़ी ट्रालियों को जुलूस में शामिल करने से बचें, साउंड की ट्रालियों में मानक के अनुसार ही साउंड हार्न लगाने, परचमों ट्रालियों को जुलूस के आगे पीछे करने से बचें, जुलूस में संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें। जुलूस में लंगर हाथ में दे फेंक कर‌ न दे जुलूस मे अफरा तफरी व भगदड़ न होने दें जुलूस के आगे जुलूस के बीच व जुलूस की पीछे ज़िम्मेदार वालिंटियर लगा कर‌ जुलूस की निगरानी रखें।

 

जिलाधिकारी जनाब जितेन्द्र प्रताप सिंह साहब व पुलिस कमिशनर जनाब अखिल कुमार साहब से जुलूस के रुटों व सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने, साफ-सफाई व सड़को की खराब दशा सुधारने, अतिक्रमण हटवाने, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मे साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश देने की मांग की।

 

मीटिंग में खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, जमालुद्दीन फारुकी, हबीब आलम इराकी, रईस अहमद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद तौफीक, परवेज़ आलम, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद मुज़म्मिल, मोहम्मद इदरीस, जियाउद्दीन, मोहम्मद हफीज़, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अकीब खान, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *