*कानपुर*

 

*बरेली में हिंसा के बाद जुमे की नमाज़ पर अलर्ट*

 

*48 घंटे के लिए बरेली में इंटरनेट सेवा बंद*

 

*कानपुर में सड़क से मस्जिद तक सुरक्षा कड़ी*

 

*पुलिस गश्त और ड्रोन कैमरे से सख़्त निगरानी*

 

बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है,,,,जुमे की नमाज़ को देखते हुए बरेली और कानपुर दोनों ही जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी गई है,,,, बरेली में इंटरनेट सेवा अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई है,,,,ताकि किसी भी तरह की अफवाह और भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया के ज़रिए न फैल पाए। वहीं कानपुर में भी पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सड़क से लेकर मस्जिद तक सुरक्षा का कड़ा घेरा बना दिया है,,,,पुलिस बल पैदल गश्त कर रहा है,,,,और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है,,,,कुल मिलाकर, बरेली और कानपुर दोनों ही जगह प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है,,,,ताकि जुमे की नमाज़ शांति और सकून से अदा की जा सके।

 

बरेली में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद शुक्रवार की नमाज़ को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है,,,,हालात बिगड़ने न पाए, इसके लिए जिले में इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई है,,,,अधिकारियों ने साफ कहा है,,,,कि अफवाह फैलाने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कानपुर में भी पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है,,,,जुमे की नमाज़ को देखते हुए मस्जिदों और संवेदनशील इलाक़ों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है,,,,पुलिसकर्मी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं,,,,और सीसीटीवी कैमरे से भीड़-भाड़ वाले इलाक़ों पर नज़र रखी जा रही अधिकारियों का कहना है,,,,कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख़्त कार्रवाई होगी। वहीं लोगों से अपील की जा रही है,,,, वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *