कानपुर 3 अक्टूबर ।

विश्व मुस्कान दिवस के अवसर पर, मुस्कुराए कानपुर द्वारा कानपुर को हैप्पीनेस सिटी के रूप में स्थापित करने हेतु *मैं भी हूं खुश* अभियान का शुभारंभ सरस्वती ज्ञान मंदिर आजाद नगर में हुआ।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रकाश पाल ने कहा मुस्कुराहट एक ऐसी शक्ति है जो हमारे जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती है, हमें विश्वास है कि मुस्कुराए कानपुर के इस अभियान के माध्यम से हम शहर के लोगों के जीवन में खुशी और सकारात्मकता को बढ़ावा दे सकते हैं, उन्होंने कहा कानपुर को खुशियों का शहर बनाना हमारा संकल्प है।

*मैं भी हूं खुश* अभियान की अध्यक्षता करते हुए डॉ सिधांशु राय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य शहर के लोगों को मुस्कुराने और खुश रहने के लिए प्रेरित करना है, जिसके अंतर्गत *हैप्पीनेस क्लब* बनाते हुए प्रेरक गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने हैप्पीनेस इंडेक्स के मुख्य तत्व शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, सुरक्षा,ट्रैफिक एवं मानवीय मूल्य पर सामाजिक मंथन की बात कही। संयोजक अनिल गुप्ता ने कहा *मैं भी हूं खुश* अभियान को पूरे शहर में फैलाया जाए एवं खुश रहने के लिए प्रेरित करने वाले संदेश दिए जाएं। मुस्कुराए कानपुर अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा ने कहा विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए मुस्कुराए कानपुर द्वारा हैप्पीनेस स्कूल की भी शुरुआत हुई है। सचिव दीपिका श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में गूगल फॉर्म भरकर कानपुर के निवासी अपने खुश रहने की स्थिति को इंगित कर सकते हैं । मीडिया एक्सपर्ट अंजनी निगम ने कहा जब व्यक्ति खुश होता है तभी वह मुस्कुराता है। अनूप द्विवेदी ने कहा व्यक्ति की संतुष्टि ही खुशी का मापक है राजेश ग्रोवर ने कहा यह अभियान शहर को एक अलग स्वरूप प्रदान करेगा। टाई यूपी अध्यक्ष डॉ राव विक्रम सिंह एवं सीमा निगम ने बताया कि शुरुआती चरण में एक महीने का अभियान रहेगा जिसके अंतर्गत लगभग 20000 फीडबैक प्राप्त करने का टारगेट है। मुस्कुराए कानपुर द्वारा कानपुर को सिटी आफ हैप्पीनेस का टाइटल दिलाने हेतु मुख्य अतिथि को अनुरोध पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन दीपिका श्रीवास्तव एवं डॉ सुशील मिश्रा द्वारा किया गया। सहसंयोजन सीमा निगम एवं अमित गुप्ता ने किया। धन्यवाद सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय समन्वयक अनुराधा सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इतिहासकार विनोद टंडन सीमा निगम समाजसेवी अमित गुप्ता दिनेश वार्ष्णेय पार्षद लक्ष्मी कोरी डॉ सुशील श्रीवास्तव अनुप्रिया दोशी रोहन सक्सेना मनप्रीत ठुकराल इत्यादि सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *