*रावण वध पर जय श्री राम का हुआ उदघोष , लेजर और ड्रोन शो के बीच हुई आतिशबाजी*

कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर में विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । परेड रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और लंका अधिपति रावण का महासंग्राम हुआ । भगवान राम ने रावण का वध किया तो चारों ओर से जय जय श्री राम का उदघोष होने लगा । इसके पश्चात ड्रोन शो और लेजर शो के साथ आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया । सतरंगी रोशनी और म्यूजिक के बीच हो रही आतिशबाजी से माहौल भक्ति मयी हो गया । धार्मिक भजनों बीच आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी हर किसी को लुभा रही थी । आतिशबाजी के समापन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया । इसके पूर्व रामलीला भवन मेस्टन रोड से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में शंकर पार्वती प्रथम पूज्य गणेश की झांकी लोगों को खूब भाई । भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की झांकी , महाकाली जी की झांकी , भगवान राम के अयोध्या आगमन की झांकी , खूब पसंद की गई । बैंड बाजा के साथ चल रही झांकी आकर्षण का केंद्र रही । प्रभु राम और लक्ष्मण की जगह-जगह आरती की गई । श्रद्धालु भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की । इस मौके पर प्रधानमंत्री कमल किशोर अग्रवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव गर्ग , मंत्री अमरनाथ मेहरोत्रा , मंत्री आलोक अग्रवाल , श्रृंगार समिति संयोजक जगत नारायण गुप्ता , झांकी समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल , सहसंयोजक लोकेश अग्रवाल , सह संयोजक श्याम सिंह राजोरिया , अजय अग्रवाल , संदीप निगम , अर्पित सिंह और शिवम जौहरी मौजूद थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *