कानपुर नगर
थाना काकादेव के विजय नगर जे -2 पार्क के पास रहने वाली बर्ध महिला को उसके दामाद रोहित यादव व बेटी नेहा गुप्ता
इसलिए जमकर मारा पीटा,जिससे 76 वर्षीय कमलावती गुप्ता घर छोड़ कर चली जाए।
जब कमलावती घायल अवस्था में शास्त्री नगर चौकी गई, तो पुलिस ने उल्टा उन्हें डाटा कि चली आती हैं इतनी रात।चलो कल सुबह आना।जब वह महिला दूसरे दिन फिर पुलिस के पास गई, तो पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उनका मेडिकल करवाकर सिर्फ बेटी नेहा गुप्ता के खिलाफ एन सी आर दर्ज की,और उसके पति का नाम हटा दिया।
अब यह समझने वाली बात है कि पुलिस ने ऐसा क्यों किया।यह बताना ठीक नहीं है लेकिन आप सभी लोग अच्छी तरह जानते हैं।
पुलिस के इस व्यवहार से खफा होकर कमलावती ने सपा नेता विनय गुप्ता का साथ पकड़ा, और जा पहुंची डी एस पी वेस्ट के पास।और उन्हें पूरी बात बतायी।इस पर श्री मूर्ति ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप के साथ न्याय होगा।और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवही होंगी।
