कानपुर देहात
सीएमओ कार्यालय में कुर्सी पर बैठ सोने वाले एसीएमओ मामले में सीएमओ कानपुर देहात ने की कड़ी कार्रवाई मांगा स्पष्टीकरण
माती मुख्यालय में सीएमओ कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर सोने वाले एसीएमओ डा. कुलदीप तोमर को जिला जेल में संबंध करते हुए सीएमओ द्वारा स्पष्टीकरण भी तलब किया है बताते चलें संक्रमण के इस दौर में जहां एसीएमओ डॉ कुलदीप तोमर मुख्य को चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर दो विकास खंडों के नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपा गया था किंतु अपने दायित्वों के प्रति संजीदा ना रहते हुए कार्यालय कक्ष में कुर्सी पर सोते हुए वीडियो वायरल हुआ था वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात ने कार्रवाई कर जांच के आदेश दिए l
