कानपुर

 

नौबस्ता पुलिस ने बरामद किया अवैध पटाखों का जखीरा, टेंट व्यापारी का बेटा गिरफ्तार।

 

कानपुर। थाना नौबस्ता पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक क्षेत्र के एक टेंट व्यापारी का बेटा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि नौबस्ता क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में भारी मात्रा में पटाखे अवैध रूप से जमा किए गए हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नौबस्ता ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में पटाखों से भरे कई कार्टन बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवकों में एक युवक की पहचान टेंट व्यापारी हिमांशु रंजन अवस्थी के पुत्र हरिओम अवस्थी के के रूप में हुई है। पूछताछ में व्यापारी ने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि गेस्ट हाउस में पटाखे रखे हैं वो सिर्फ वहां होने वाले कार्यक्रमों में टेंट सप्लाई का कार्य करते है कौन आता है पटाखे कैसे आए इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

अतिरिक्त थाना प्रभारी नौबस्ता मो.नदीम ने बताया कि, “दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर निगरानी रखी जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है, पटाखों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी की जा रही है।”

पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *