कानपुर देहात
रेलवे लाइन के किनारे लगाई गई बैरिकेटिंग को लांघती दिखी पुलिस, रूरा रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह जाते दिखे लोग
भारतीय रेल के दिल्ली हावड़ा रूट पर आबादी क्षेत्र में रेल मंत्रालय द्वारा आवारा जानवरों एवं अन्य दुर्घटनाओं से बचाव के लिए रेलवे लाइन के दोनों तरफ आर सी सी एवं लोहे की जाली के द्वारा बैरिकेटिंग की गई है जिससे दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है किंतु जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रीगण अक्सर कर बैरिकेटिंग के ऊपर चढ़कर ट्रेन पकड़ते हैं ऐसा ही नजारा आज कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन पर नजर आया हैरानी वाली बात तो यह है आम यात्रीगण के अलावा पुलिस भी नियमों का उल्लंघन करती हुई कैमरे में कैद हो गई अब देखने वाली बात यह होगी की रेलवे प्रशासन इस तरह की आवाजाही पर अंकुश लगाने का काम करेगा या सभी लोग इसी तरह नियमों का उल्लंघन कर अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे अगर समय रहते रेलवे प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
