सपा व्यापार सभा ने ठाना है, सपा सरकार बनाना है

सपा व्यापार सभा के तत्वाधान मर्चेन्ट चेम्बर हॉल सिविल लाइंस में सपा व्यापार सभा कानपुर मंडलीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके हुआ। तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का स्वागत फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर किया गया स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल रहे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यपारियों का सिर्फ उत्पीड़न हुआ है। कोरोना महामारी के कारण व्यापार चौपट हुआ है लेकिन सरकार ने कोई राहत नहीं दी। सिर्फ व्यापारियों के ऊपर टैक्स बढ़ाया है ‌ विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा कि व्यापारियों के हित में अगर किसी सरकार ने काम किया है तो सिर्फ अखलेश सरकार ने किया है। मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के नेतृत्व में व्यपारी 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार को उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर बैठने का काम करेगा। मुख्य रूप से संजय गर्ग प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल/विधायक शाहजहांपुर, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, विधायक अमिताभ बाजपेई नगर अध्यक्ष डा. इमरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव- अमर नाथ शुक्ला, कृपा शंकर त्रिवेदी, संजय विस्वारी तथा कार्यक्रम आयोजक- रोशन गुप्ता मंडल प्रभारी, अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष विनय कोरी, नरेश वर्मा कन्नौज, विपिन गुप्ता औरैया, राजीव चंदेल इटावा, पंकज गुप्ता फरूखाबाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *