कानपुर
आज न छोडूंगा तुझे दम दमा दम, प्रेमियों में बेहिसाब चले घुसे लात
किदवई नगर में प्रेमी-प्रेमिका के बीच सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा, पार्क के बाहर लात-घूंसे का दौर चला।
किदवई नगर स्थित साइट न. 1 गीता पार्क के बाहर देर रात प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहासुनी ने हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे और सड़क पर करीब 15 मिनट तक हंगामा मच गया।बीच-बचाव करने आए एक युवक को भी लड़की के बॉयफ्रेंड ने पीट दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, दोनों प्रेमी-प्रेमिका वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों कुछ देर पहले तक पार्क में साथ बैठे थे और फ़िर किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हुई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। फिलहाल क्षेत्रीय थाना पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
