पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, बाथरूम में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कानपुर के घाटमपुर में पांच वर्षीय मासूम के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया, सुबह बाथरूम के लिए उठी मां ने बेटी को बेसुध हालत में बाथरूम में पड़ा देखा तो शोर मचाया, शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। परिजन मासूम को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मासूम को जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीय मासूम घर के बाहर अपने परिजनों के साथ चारपाई पर सो रही थी, शनिवार सुबह मां बाथरूम करने के लिए उठी तो उनकी पांच वर्षीय मासूम बाथरूम के अंदर बेहोशी की हालत में खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी, मां ने शोर मचाया शोर सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। परिजन मासूम को आनन फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। परिजनो ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। जनकारी मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करने के साथ फोरेंसिक टीम को बुलाया है। फोरेंसिक टीम यहां पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी।घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
