*अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत चेन स्नेचिंग/लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के संबंध में।*

 

*पुलिस कमिश्नर, कानपुर नगर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स (Zero Tolerance) की नीति के तहत सेंट्रल जोन में चेन स्नेचिंग एवं लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।इस क्रम में विगत 10 वर्षों के अभिलेखों के आधार पर जोन के समस्त थानों में ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

इसी क्रम में दिनांक 25.10.2025 को *पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री श्रवण कुमार सिंह* महोदय की अध्यक्षता में सेंट्रल जोन कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त, अनवरगंज तथा सहायक पुलिस आयुक्त, सीसामऊ सहित थाना प्रभारी सीसामऊ, चमनगंज, बजरिया, अनवरगंज, रायपुरवा एवं बेकनगंज उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण, विशेषकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं की रोकथाम तथा विवेचना की गुणवत्ता पर विस्तृत समीक्षा की गई।

🔹 बैठक में प्रदत्त प्रमुख निर्देश:

▶️ अपराध नियंत्रण एवं सत्यापन:

क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधियों, पुराने चेन स्नेचर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार नई हिस्ट्रीशीट (HS) खोली जाए।

▶️ कठोर कानूनी कार्रवाई:

चिन्हित चेन स्नेचर, सक्रिय अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि चेन स्नेचिंग एवं लूट जैसी घटनाओं के प्रति पुलिस प्रशासन की “शून्य सहनशीलता” (Zero Tolerance Policy) जारी रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *