कानपुर 25 अक्टूबर 2025

 

सर्व सेवा संघ के तत्वाधान में ” एक कदम गांधी के साथ” निर्भरता के लिए सर्व सेवा संघ उत्तर प्रदेश द्वारा राजघाट वाराणसी से राजघाट दिल्ली तक की एक शांति सद्भावना लोकतंत्र की रक्षा हेतु एक जन जागरण पदयात्रा आज उन्नाव शुक्लागंज होते हुए कानपुर पहुंची है। जिसका स्वागत *आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई* दीपक मालवीय, सुरेश गुप्ता नौशाद आलम मंसूरी तथा देव कुमार कबीर ने प्रतीक चिन्ह, माला, अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया। यह पदयात्रा है अमन का, प्यार का संदेश है- संकल्प का निर्माण का ॥ यह यात्रा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर प्रारंभ हुई है जो वाराणसी प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ उन्नाव, कानपुर होते हुए इटावा फिरोजाबाद आगरा मथुरा फरीदाबाद निजामुद्दीन राजघाट दिल्ली 25 नवंबर 2025 को पहुंचेगी उक्त यात्रा में मुख्य रूप से सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष श्री चंदन पाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। सद्भाव और अमन का संकल्प लें रहे थे।

 

मुख्य रूप से 26-10-2025 को जो गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्मदिन है उक्त कार्यक्रम को कुमार प्रशांत अध्यक्ष गांधी शांति प्रतिष्ठान संबोधित करेंगे।

 

उक्त यात्रा 1000 किमी लंबी यात्रा में गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

 

उक्त यात्रा 1000 किलोमीटर लंबी यात्रा में 110 पड़ाव होंगे या 56 दिन यात्रा चलेगी जिसमें 18 जिले व तीन राज्यों स्कूल कॉलेज गांव से होकर गुजरेगी स्कूलों और कॉलेज में गांधी का साहित्य वितरित करेंगे और गांव कस्बों में गांधी को जाने और समझे इस पर वार्ता करेंगे यह यात्रा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है।

उक्त यात्रा में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु सहित कयी प्रदेशों के गांधीवादी अनुयाई चल रहे हैं।

 

पदयात्रा का उद्देश्य

‐–‐————————————————-

–स्वदेशी ,स्वावलंबन, स्वराज ,स्वाभिमान, के लिए

–सूफी संतों व स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों की विरासत सद्भावना और लोकतंत्र के लिए ।

—सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए ।

—-निर्भरता के लिए।

— -समता, बंधुत्व सम्मान, सहिष्णुता शांति और प्रकृति के संरक्षण के लिए ।

—सत्य नीति और नैतिकता की रक्षा के लिए ।

26 अक्टूबर 2025 को क्रांतिकारी लेखक एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जन्म जयंती है उस दिन पदयात्रा नरोना चौराहे से 3:00 बजे प्रारंभ होकर महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी सहित अन्य महापुरुषों पर माल्यार्पण कर गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा स्थल फूल बाग में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करेंगे उसके उपरांत कानपुर देहात होते हुए दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वागत करने वाले

आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, दीपक मालवीय, सुरेश गुप्ता नौशाद अलम मंसूरी, देव कुमार कबीर, रामगोपाल पुरी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, रजत बाजपेई, चंकी गुप्ता, प्रशांत मोहन जायसवाल, रवि शंकर मिश्र, पप्पन शर्मा, सर्वेश यादव, अनिल सोनकर, दुर्गेश चक, पुण्य जैन, शुभम जायसवाल, निष्कर्ष पांडे, आकाश यादव आदि संयोजक मंडल ने दी।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *