भाजपा नेता अनूप पचौरी ने किया सीवर लाइन का शिलान्यास

कानपुर। किदवईनगर विधानसभा के वार्ड-93 गोविन्दनगर में क्षेत्रीय निवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कानपुर नगर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी ने अपनी सांसद निधि से बी ब्लाक गोविन्द नगर में म0न0 124/683 से 124/691 तक नई सीवर लाइन स्वीकृत की है, जिसकी लागत 4.49 लाख है। जिसका शिलान्यास आज सांसद पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनूप पचौरी के आग्रह पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक श्री श्याम सुन्दर मिश्रा ने दोपहर 1 बजे नारियल फोड़कर किया।

क्षेत्र वासियों ने अनूप पचौरी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित क्षेत्रीय जनता ने कहा कि हम लोग कई वर्षो से यहा पर सीवर लाइन न होने के कारण परेशान थे व नारकीय जीवन जी रहे थे, जिसकी समस्या हम लोगो ने अपने जनप्रिय सांसद श्री सत्यदेव पचौरी जी को बतायी थी, जिस पर हमारे सांसद पचौरी जी ने हम लोगो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीवर लाइन अपनी सांसद निधि से स्वीकृत कर दी। जिसका शिलान्यास आज सांसद पुत्र अनूप पचौरी द्वारा किया गया है। आज हम लोग बेहद खुश है कि हमारे नगर के जनप्रिय व लोकप्रिय सांसद श्री पचौरी ने मेरी समस्या को सुनकर क्षेत्र की वर्षो लम्बित सीवर लाइन बिछवाकर तत्काल समाधान कराया।

श्री अनूप पचौरी ने वहां पर उपस्थित वरिष्ठ क्षेत्रीय नागरिको को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनूप पचौरी ने कहा कि हमे कानपुर नगर की मलिन बस्तियों जहां पर ज्यादा सीवर लाइन व वाटर लाइन की समस्या है पहले उन स्थलो को चिन्हित करके वहां पर कार्य कराया जायेगा। यहां पर सीवर लाइन पड़ जाने से वर्षो पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल विकास कराना है जिससे जनता को कोई समस्या न होने पाये।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री पार्षद नवीन पंडित, सलोने गुप्ता, महेश दीक्षित, अवध विहारी अवस्थी, नितिन तलवार, अनुभवन मिश्रा, अजय तिवारी, पप्पू ठाकुर, सतनाम सिंह टोनी, बंटू दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *