उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार अभियान सफल रहा

 

👉उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लगातार व्यापारी भाइयों के बीच रहकर उनकी समस्याओं में समाधान कराने का कार्य करता है, और समय-समय पर लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापारी समाज के साथ ही सर्व समाज में अपनी सेवाएं एवं सक्रियता रखता है!

 

जैसा कि आप देख रहे हैं वर्तमान समय में बाजारों में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण एक बहुत बड़ी अव्यवस्था थी और यह विदेशी ऑनलाइन कंपनियों झूठे विज्ञापन एवं बड़े-बड़े प्रचार प्रसार करके भारत के सामाजिक व्यवस्था को बाजार व्यवस्था को चोट पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रही है!

 

उसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दीपावली के कई माह पूर्व से ही बैनर पोस्टर और बाजारों में जाकर पूरे प्रदेश में स्टीकर अभियान एवं निकले घर से चले बाजार ऑनलाइन कंपनियों का दिवाली में पूर्ण बहिष्कार, हमारे सुख दुख का साथी है हमारा स्थानीय व्यापारी करें उससे ही खरीदारी आदि स्लोगन के माध्यम से जन जागरूकता चलाने का कार्य किया। कानपुर मे भी जिलाध्यक्ष सुनील बजाज व महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में नगर की लगभग समस्त बाजारो में यह अभियान बहुत व्यापक स्तर से चलाया गया और कानपुर महानगर में लगभग एक लाख स्टीकर व्यापार मण्डल पदाधिकारियो द्वारा लगाया गया। जिसके परीणाम स्वरूप त्योहारों में बाजारों में एक विशेष प्रकार की रौनक देखने को मिली पूर्व में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा कराये गये सर्वे के मुताबित इस वर्ष देश भर में दिवाली की कुल बिक्री 5.5 लाख करोड के पार जायेगी जोकि कारोबार इसके पार रहा और यह अबतक का देश के व्यापारी इतिहास का सबसे बड़ा व्यापारी त्योहार सिद्ध हुआ।

 

स्वदेशी वस्तुओं के जन जागरण का असर भी बाजारों पर भरपूर देखने को मिला व्यापारी समाज ने भी विदेशी वस्तुओं से परहेज रखा और ग्राहको ने भी भारतीय वस्तुओ को विदेशी वस्तुओ के मुकाबले ज्यादा प्राथमिकता दी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की आगामी गतिविधियों के लिए प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मथुरा जनपद में आगामी 17 नवंबर 2025 को आहुत की गई है, ऑनलाइन विदेशी कंपनियों का बहिष्कार एवं स्थानीय दुकानदारों के समर्थन करने का अभियान व्यापार मंडल का निरंतर पूर्व की भांति पूरे प्रदेश में जारी रहेगा।

 

वहीं अगर बात करें कानपुर की तो आप सब जानते हैं कानपुर महानगर जनसंख्या की दृष्टि से काफी बढ़ चुका है जनसंख्या लगातार बढ़ने के कारण बाजारों की संख्या भी काफी बड़ी है, और पूर्व में दिनांक 31 अगस्त 2025 को कानपुर की हुई आम सभा में एक कमेटी का गठन किया गया था जिस कमेटी में मणिकांत जैन जी,विजय पांडे जी टीकमचंद सेठिया जी राकेश सिंह जी रामेश्वर गुप्ता जी सुनील बजाज जी कृपा शंकर त्रिवेदी जी प्रदीप गुप्ता जी सम्मिलित थे! जिस कमेटी ने क्षेत्रीय बाजार इकाइयों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से परामर्श करने के पश्चात कानपुर महानगर को उत्तर एवं दक्षिण दो संगठनात्मक जिलों में बांटने का निर्णय एवं गहन रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी को सौंपी।

 

जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी संस्तुति प्रदान करते हुए कानपुर महानगर को उत्तर एवं दक्षिण दो अलग अलग जिलों में करने का निर्णय लिया!

 

दादानगर,गोविंद नगर,गोविंद नगर,जूही,टाटमिल और रामादेवी पुल के इस तरफ उत्तर और उस तरफ दक्षिण इकाई का कार्य क्षेत्र रहेगा।

 

सदस्यता अभियान दिनांक 1 नवंबर से प्रारंभ होगा जो की 15 दिसंबर तक चलेगा! उत्तर एवं दक्षिण दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग सदस्यता अभियान प्रमुख बनेंगे। उत्तर एवं दक्षिण के समस्त बाजारों में वृहद स्तर से सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियो को संगठन से जोडने का कार्य किया जायेगा। उत्तर जिले मे सदस्यता प्रमुख श्री सुशील गुप्ता लालबंगला को एवं दक्षिण से श्री अशोक अग्रवाल मार्बल मार्केट किदवई नगर को बनाया गया है। यह लोग अपने सहयोग हेतु सह-संयोजक बनाकर कार्य करेगे।

 

आम सभा में पूर्व से लिए गए निर्णय के अनुसार चुनाव समिति श्री रामेश्वर गुप्ता जी, देवी खन्ना जी, प्रदीप पांडे जी,सीपी सोमानी जी, सरताज अहमद जी ही दोनों जिलों में अलग-अलग तिथियां में 15 जनवरी 2025 तक चुनाव संपन्न कर जिला कमेटी की घोषणा करेंगे।

 

साथ ही हम धन्यवाद ज्ञापित करेंगे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को माननीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जी को एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंघी जी को क्योंकि आपने हमारे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय प्रभारी कानपुर के नौबस्ता निवासी श्री सुनील पांडे जी को व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार का सदस्य मनोनीत किया है!

इस अवसर पर राजेंद्र शुक्ला, मणिकांत जैन,सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, टीकम सेठिया, प्रदीप गुप्ता,रामजी शुक्ला,संदीप जैन,राकेश सिंह,सुशील गुप्ता,अशोक अग्रवाल,गुलशन जायसवाल,अंकित मिश्रा मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *