कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना काकादेव से वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा एवं समाजसेवी शगुन खट्टर (परिवार परामर्श कमेटी) द्वारा पति पत्नि के आपसी व्यवहारिक ख़टासों से हो रहे विवादों को किया जा रहा दूर व बिखरे परिवार के जीवन में खुशियां लाने का किया जा रहा है सफल प्रयास
पति-पत्नी विवाद में सुलह — परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचा दो परिवारों का बिखराव
कानपुर नगर। परिवार परामर्श केंद्र कानपुर नगर की पहल पर पति-पत्नी विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। आवेदिका सोनम पत्नी तुषार शर्मा, निवासी शास्त्री नगर, काकादेव, ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति व ससुरालजन आए दिन गाली-गलौज और उत्पीड़न करते हैं तथा घर में रहने नहीं देते।मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह के निर्देशन पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा एवं समाजसेवी शगुन खट्टर (परिवार परामर्श कमेटी) द्वारा दोनों पक्षों को समझाकर एक साथ रहने के लिए राजीनामा कराया गया।यह थाना काकादेव का 13वां पति-पत्नी विवाद समझौता है। इस प्रयास से दोनों परिवार कानूनी उलझनों और मुकदमे बाज़ी से बच गए।परिवार परामर्श केंद्र की पहल से एक और घर में फिर से लौटी खुशियाँ।
