योगी सरकार में चहुंओर फैली डेंगू मलेरिया जैसी भयंकर बीमारी

अधिकारी डकार रहें कीचड़ और कागजो में दिखाया जा रहा “स्वच्छता गांव की ओर”

स्वच्छ भारत मिशन में जादेपुर घस्सा की गंभीर हालत अधिकारियों ने बना रखा तमाशा

कानपुर। शिवराजपुर विकास खंड की ग्राम सभा जादेपुर घस्सा में ग्रामीणों द्वारा विगत दिनों कई बार विकास खंड कार्यलय व तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर गांव में फैली गंदगी व जगह जगह पर जलभराव, जल निकास आदि की‌ समस्याओ को अवगत कराया गया और अधिकारियों द्वारा भी मौके पर पहुंचकर जांच की गई, परंतु ग्रामीणों की शिकायतों का प्रयास बिफल जाता रहा, क्योंकि वर्तमान ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्रामीणों की शिकायतों व समस्याओ को चुनाव की राजनीति का मुद्दा बताते हुए अधिकारियों को गुमराह कर वापस भेज दिया जाता रहा, अब यह देखना कि क्या कानपुर जिलाधिकारी महोदय या फिर तहसील प्रशासन व ब्लाक कर्मचारियों द्वारा यह डेंगू मलेरिया जैसी भयंकर बीमारी इस गांव में फैलने से रोक दी जाएगी, और ग्राम सभा के प्रधान पति के द्वारा गांवों में फैली हुई समस्याओ व अव्यवस्थाओ यथा जलनिकासी , गंदगी का अंबार, जलभराव, गांव में लगे बड़े बड़े गोबर ढेरों से भी क्या कोई चुनावी मुद्दों की सौगात उन आकांक्षाओं में ग्रसित व भयभीत ग्रामीणों को भी सौंप दी जाएगी, और जनपद से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारी भी इसी चुनौती को स्वीकार करते रहेंगे, और पक्षपाती रवैया अपनाते हुए अपनी इतिश्री करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *