कानपुर

 

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चमी जोन के कल्याणपुर में एक ट्रांसपोर्ट संचालक ने राज्य कर विभाग अधिकारी पर एक लाख रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाये।ट्रांसपोर्ट संचालक का आरोप है कि राज्य कर अधिकारी व उनकी टीम ने मिर्जापुर जा रहे उनके ट्रक को रोका और उसे छोड़ने के नाम पर एक लाख रिश्वत मांगी। रकम न देने पर टीम ने 3 बार ट्रक का भौतिक सत्यापन किया।रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर ट्रक को छोड़ा गया।किदवई नगर एच ब्लॉक निवासी वैभव सिंह राठौड़ ट्रांसपोर्टर है। वैभव के मुताबिक 29 अक्टूबर को उनके ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक कई व्यापारियों का माल लेकर मिर्जापुर जा रहा था, जिससे राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त योगेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ छिवली नदी पुल पर रोक लिया। कागज पूरे होने पर टीम प्रतिबंधित पन्नी लोड होने की बात कह कर गाड़ी को अपने कार्यालय लेकर आ गई।

3 नवंबर को उन्होंने मामले की शिकायत प्रमुख राज्य कर अधिकारी से की, जिसके बाद उनकी गाड़ी तुरंत छोड़ दी गई। साथ ही मामले को बैठकर निपटाए जाने की बात कहीं जाने लगी। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *