आज दिनांक 06.11.2025 को संगीत टॉकीज से चन्द्रिका देवी चौराहे के बीच का पैचवर्क एक दिन बाद ही नागरिकों, विभिन्न समाचार पत्रों में सड़क उखड़नें की शिकायत पर मौके पर पहुॅचकर जॉच की। मौके पर उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता आर0के0 तिवारी ने अवगत कराया कि उक्त सड़क लोक निर्माण विभाग की है। मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता से दूरभाष पर बात की और निर्देश दिये कि लोक निर्माण विभाग के कार्य के कारण बदनामी हो रही है एवं जनता को परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटना की भी आशंका है। सड़क का पैचवर्क उखड़कर बजरी फैल रही है। सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है। मा0 महापौर जी के निर्देश के क्रम में अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *