कानपुर में ‘युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति’ सांसद विधायक खेल स्पर्धा का हुआ शुभारंभ, शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा
कानपुर में आज “युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति” के नाम से सांसद विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल किए गए हैं सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, खो-खो, शतरंज और रस्साकशी जैसे कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शहर के दोनों जिलाध्यक्ष और बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं इस दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इस प्रतियोगिता में भी सबसे अधिक भागीदारी बेटियों की है हमारी सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, ताकि समाज में उनकी भूमिका और मजबूत हो यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, कानपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें वार्ड स्तर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं
