कानपुर में भगवान बुद्ध की धम्म सेवा को निरंतर आगे बढ़ाने वाले व भक्तों को निशुल्क ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले ध्यानी ज्ञानी आर बी सिंह निर्माण साक्षी ने कानपुर प्रेस क्लब में एक वार्ता करते हुए बताया कि वे लगभग 54 वर्षों से धम्म सेवा कर रहे हैं उनका आश्रम 46 पंच शील सिद्धार्थ नगर कानपुर में स्थित है । उन्होंने कहा कि लोग धम्म सेवा से जुड़कर भगवान बुद्ध के सेवा व उनके विचारों को ग्रहण करें इसका हर मनुष्य को लाभ होगा । उन्होंने कहा कि वे कहीं पर भी पाठ करने जाते हो तो उसका कोई शुल्क नहीं लेते हैं और अभी उनसे लाखों लोग जुड़कर धम्म सेवा कर रहे हैं जिनका लाभ उनके परिवार में भी मिला है उन्होंने बताया कि वे कई प्रदेशों में जाकर धम्म सेवा का पाठ पढ़ाते हैं जो भी उनसे जुड़ना चाहते हैं वे आश्रम व फोनकर सम्पर्क कर सकते हैं उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर भगवान बुद्ध उनका धम्म पुस्तक भी भेंट करी थी । उन्होंने कहा कि धम्म सेवा से जुड़ने से मन के साथ साथ जीवन को भी शांति मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *