माटी कला बोर्ड के अंतर्गत पुरस्कार वितरण का आयोजन
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का कार्यक्रम आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अंतर्गत कानपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों से उत्कृष्ट उत्पादों के शिल्पियों को आमंत्रित किया गया शिल्पियों द्वारा अपने-अपने मिट्टी से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया उक्त उत्पादों का मूल्यांकन कानपुर विश्वविद्यालय से आए फाइन आर्ट के विशेषज्ञ राजकुमार विभाग अध्यक्ष एवं प्रोफेसर ज्योति वली यादव द्वारा प्रथम द्वितीय तथा तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया प्रथम पुरस्कार राम रतन बिठूर कानपुर नगर 15000 रुपया द्वितीय पुरस्कार अमित कुमार बिधूना औरैया ₹12000 तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से नरेंद्र कुमार पुखरायां कानपुर देहात एवं अंकित कुमार महाराजपुर नगर को 10000 धनराशि के साथ-साथ अंग वस्त्र एवं प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर कानपुर ने अपने संबोधन में कहा कि यही एक सरकार है जो गरीबों वंचितों पर बेरोजगार व्यक्तियों की चिंता करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को रोजगार सिर्फ पानेवाले ना बने बल्कि रोजगार देने वाला बने इस उद्देश्य को देखते हुए योगी जी की उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के माध्यम से समाज को गांव में जो माटी कला उद्योग लगाए गए उसे तालाब का पट्टा भी देने का कार्य किया है! कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश कुमार अग्निहोत्री जिला ग्राम उद्योग अधिकारी कानपुर देहात राजेंद्र कुमार फर्रुखाबाद बाल गोविंद तिवारी इटावा प्रदीप गुप्ता कन्नौज सभी जिला ग्राम उद्योग अधिकारी मनोज पाठक राजीव द्विवेदी हरेंद्र कुमार वरुण जोहरी राजेश कुमार विवेक त्रिवेदी सहित काफी संख्या में उद्यमी और अधिकारी मौजूद थे!
