*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी ने मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा मकनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ने मेला परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में की गई महोदय ने सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़-प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, एवं सतर्क गश्त पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल को सक्रिय रखा गया है।

 

मेला शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *