कानपुर — देश के प्रतिष्ठित मसाला ब्रांड गोल्डी मसाले ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक नई सौगात पेश की है।

“रिश्ते प्यार के, पीढ़ियों से” नामक इस अनोखी योजना के तहत कंपनी ने न केवल उपहारों की झड़ी लगा दी, बल्कि उपभोक्ताओं और वितरकों के साथ अपने रिश्ते को और भी मजबूत किए।दादानगर को-ऑपरेटिव स्टेट में आयोजित वितरक महासमागम एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विजय कपूर, सोम गोयनका और सुरेंद्र गुप्ता ने गणेश पूजन और दीप प्रज्वलित कर किया।

भव्य आयोजन में कंपनी के संस्थापक निदेशक सुरेंद्र गुप्ता, सोम गोयनका,निदेशक सुदीप गोयनका, आकाश गोयनका और शुभम गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान 15 कारें, 135 मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन समेत कुल 18,001 आकर्षक इनामों की घोषणा की गई।इस मौके पर माहौल हर्ष और उत्साह से भरा रहा।

 

निदेशक सुदीप गोयनका ने बताया कि गोल्डी मसाले की पहचान हमेशा गुणवत्ता, स्वच्छता और भरोसे से रही है। यह योजना उपभोक्ताओं के प्रति हमारे रिश्ते का प्रतीक है, जो हमें पीढ़ियों से जोड़ती आई है।”

 

कॉपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि गोल्डी मसाले ने कानपुर को देशभर में एक नई पहचान दिलाई है।“गोल्डी मसाले के उत्पाद आज हर घर की पसंद बन चुके हैं। यह कानपुर के लिए गर्व की बात है।”

 

वहीं कंपनी के संस्थापक निदेशक सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि गोल्डी मसालों की सफलता के पीछे वितरकों, विक्रेताओं, ग्राहकों और कर्मचारियों का योगदान अहम है।हमारे साथ जुड़े हर व्यक्ति की मेहनत और विश्वास की वजह से गोल्डी मसाले आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय स्वाद की पहचान बन चुके हैं।

 

1980 में शुरू हुई यह कंपनी आज देश के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी अपने मसालों की सुगंध बिखेर रही है।

कार्यक्रम का संचालन विक्रय महाप्रबंधक आलोक सेठ ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कंपनी अधिकारी, वितरक और कर्मचारी शामिल रहे।

 

रिश्ते प्यार के, पीढ़ियों से — इसी भावना के साथ गोल्डी मसाले ने फिर एक बार कानपुर की मिट्टी में अपने विश्वास और स्वाद की खुशबू घोल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *