
आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 57 स्वराज नगर पनकी में राधा पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन महापौर प्रमिला पांडेय एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी जी द्वारा किया गया इसकी लागत 23 लाख है।
विधायक जी ने बताया कि पार्क का सुंदरीकरण कार्य हो जाने से स्थानीय जनता को काफी राहत होगी पार्क में लोग स्वच्छ वातावरण आसानी से टहल सकेंगे। पार्क एक अच्छे स्वरूप में दिखाई देगा। पार्क बनने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ, सामाजिक जुड़ाव में वृद्धि और पर्यावरण में सुधार जैसे कई फायदे होगे। यह शारीरिक गतिविधि के लिए एक सुलभ स्थान प्रदान करेगा, तनाव और चिंता को कम करने में मदद करेगा, बच्चों के सामाजिक और शारीरिक विकास में सहायक होगा, और वायु प्रदूषण को कम करने में योगदान देगा।
उक्त कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, सुरेंद्र मिश्रा, ललित उपाध्याय, अशोक सिंह, रेनू विश्वकर्मा, सुचित्रा मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
08/11/2025
2025-11-09
