कानपुर:_थाना रावतपुर पुलिस को सूचना मिली कि गोपाला टॉवर के पास दो पक्षों में मारपीट हो रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट हुआ कि लकी अपने दो साथियों के साथ पैदल जा रहा था तभी दो मोटर साइकिलों पर सवार चार युवकों_रोहित चौहान अंकुर मोहित और अभय ने उन पर हमला किया।घायल लकी को परिजनों द्वारा पहले निजी अस्पताल और बाद में कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल ले जाया गया,जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है एक मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार है अन्य की तलाश जारी है।घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट द्वारा किया गया है। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण किसी युवती को लेकर बताया जा रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
2025-11-09
