*दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में 23 नवंबर 2025 को लखनऊ जाने हेतु बैठक सफलतापूर्वक हुई संपन्न*

 

रविवार 9 नवम्बर, 2025 कानपुर। सनातन सेवा सत्संग उत्तर प्रदेश एवं श्रीमद्भागवत गीता वैदिक न्यास की संयुक्त बैठक ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर, कानपुर में संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों गीता प्रेमियों ने शिरकत किया।

*मुख्य अतिथि प्रोफेसर इंद्र मोहन रोहतगी* ने अपने संबोधन में कहा कि भगवतगीता मात्र हमारी धार्मिक आस्था नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता में शांति सद्भावना एवं कर्तव्य निष्ठा की अचूक प्रेरणा है।

श्रीमद्भागवत गीता वैदिक न्यास के अध्यक्ष *डॉ उमेश पालीवाल* ने बताया कि पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सदप्रयास से गीता प्रेरणा उत्सव 23 नवंबर को लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क गोमती नगर में प्रातः 11:00 से सायं 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें माननीय सर संचालक डॉ मोहन राव भागवत जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी, देश के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा राष्ट्र के प्रमुख संतों के आशीर्वाद प्राप्त होने का भी अवसर मिलेगा।

सनातन सेवा सत्संग के प्रांतीय अध्यक्ष *आचार्य सुधीर भाई मिश्र* ने बताया कि प्रेरणा महोत्सव में कानपुर से लगभग 5000 गीता अनुरागियों के भाग लेने की संभावना है। कानपुर नगर के चार भागों से बसों द्वारा, निजी वाहनों से तथा ट्रेन द्वारा लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिनकी सूची बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्षो की भांति सनातन सेवा सत्संग का माघ मेला शिविर आगामी 3 जनवरी 2026 से ओल्ड जी टी मार्ग सेक्टर-5 प्रयागराज में लगाया जाएगा।

इस अवसर पर कवियत्री सीमा अग्रवाल जागृति का जन्मदिन समारोह भी मनाया गया। इसमें सीमा जी ने कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण और अर्जुन संवाद पर एक कविता का पाठ किया। इसके अलावा उपस्थित अन्य कवियों ने भी अपना काव्य पाठ किया।

बैठक की *अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी नेता एवं पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल* ने की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में किसी भी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का वैचारिक व्यावहारिक और वैज्ञानिक समाधान गीता जी में ही यह संभव है।

अंत में आभार व्यक्त करते हुये *ऑक्सफोर्ड स्कूल के चेयरमैन आशीष शर्मा* ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति गीता जयंती 1 दिसंबर को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा गीता पाठ के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उक्त बैठक का सफल *संचालन राजेश दीक्षित कक्का जी एवं के के शुक्ला* ने किया।

इस अवसर उपरोक्त के अलावा अन्य लोगों में प्रमुख रूप से शेष नारायण त्रिवेदी, आरके अग्निहोत्री, भोलेनाथ पांडे, कमलेश बाबू मिश्रा, सुशील बाजपेई, राजेश शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा, रघुवीर मलिक, अमरीश जायसवाल, सुशील गुप्ता, डा दिलीप कुमार मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, सीमा अग्रवाल, ईला बाजपेई, पूर्णिमा, किरण तिवारी, आरके दुबे, एडवोकेट सुभाष द्विवेदी, आशीष कुमार दीक्षित, अतुल अवस्थी, महावीर प्रसाद गुप्ता, श्याम बाबू शुक्ला, संजय बाजपेई, अवधेश तिवारी, श्रीनाथ गुप्ता, गंगा रामपाल, घनश्याम दीक्षित, चंद्रभान मिश्रा, डॉक्टर शिव कुमार परिहार, महेंद्र प्रताप सिंह, रामकुमार त्रिवेदी, दिनेश मिश्रा एवं क्विक 5 फैमिली के राजीव भट्ट के साथ फैमिली मेंबर उपस्थित रहे।

भवदीय

सुधीर भाई मिश्रा

9838530238

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *