
समाजवादी पार्टी मजदूर सभा कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक संपन्न
कानपुर, समाजवादी पार्टी मजदूर सभा कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष ओमकार यादव के नेतृत्व में नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई! बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ओमकार यादव ने सभी पदाधिकारी के साथ संकल्प लिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन पहुंचने का काम करेंगे एवं एस आई आर को लेकर सभी पदाधिकारी से 18 वर्ष के ऊपर आयु के वोट को बनवाना एवं मृतक वोटो को कटवाने का काम बीएलओ के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया बैठक में महाराजपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला ने सभी पदाधिकारी को संबोधित कर वोट बढ़ाने की बात कही एवं हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया कार्यालय प्रभारी हरिप्रसाद कुशवाहा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश जिला के पदाधिकारी का माल्यार्पण स्वागत किया बैठक में मुख्य रूप से सुरेश यादव राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा राजेंद्र प्रसाद पाल प्रदेश सचिव मजदूर सभा पुनीत शुक्ला प्रदेश सचिव शेषनाथ यादव प्रदेश सचिव कुलदीप यादव जिला सचिव राम आश्रय नगर वार्ड अध्यक्ष रक्षपाल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद काशिफ खान जिला महासचिव शिवनारायण सिंह सूरज बली विश्वकर्मा मानस द्विवेदी आखिरी गौर विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक यादव विधानसभा उपाध्यक्ष इत्यादि लोग रहे।
