विकलांग एसोसिएशन के परिचय कार्यक्रम में दो दिव्यागों का रिश्ता तय
14 फरवरी को आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
दिव्यांग विवाह पंजीकरण शिविर 12 से 15 नवम्बर तक होगा आयोजित
कानपुर। विकलांग एसोसिएशन द्वारा शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 में दिव्यांग व्यक्तियों का सामूहिक विवाह के लिए परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिचय कार्यक्रम में दो दिव्यागों का आपसी सहमति से विवाह तय हुआ। इनका विवाह 14 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह में विकलांग एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा।विकलांग एसोसिएशन 12 से 15 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों का सामूहिक विवाह पंजीकरण शिविर शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया गेट नं0 4 कानपुर नगर में आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक दिव्यांगजन सामूहिक विवाह के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।आज पूजा का अनील कुमार के साथ व सीमा का रमेश के साथ रिस्ता तय हुआ। विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जो दिव्यांगजन सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं व सरकारी योजनाओ का लाभ लेना चाहते हैं वो शास्त्री नगर बड़ा सेन्ट्रल पार्क बगिया, कानपुर नगर में 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक विवाह के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।आज के परिचय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी,राहुल कुमार, गुड्डी दीक्षित, जौहर अली, गोमती वर्मा आदि शामिल थे।
