मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जयंती पर एम एच एम पब्लिक स्कूल में शैक्षिक पोस्टर प्रदर्शनी का सफल आयोजन
कानपुर नगर,एम एच एम पब्लिक स्कूल, आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता (नियर शिफा हॉस्पिटल) में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर एक भव्य शैक्षिक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक श्री अशफ़ाक सिद्दीकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों के माध्यम से शिक्षा के महत्व, राष्ट्रनिर्माण में शिक्षा की भूमिका तथा मौलाना आज़ाद के विचारों को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। सभी उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और विषय की समझ की सराहना की।
इस अवसर पर अशफ़ाक सिद्दीकी ने कहा कि
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने अपने जीवन को शिक्षा और देश के उत्थान के लिए समर्पित किया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाना चाहिए।विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिए और सभी को मौलाना आज़ाद के योगदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिफा बानो द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन हदीसा परवीन ने प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों और पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
