केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा का धरना

कानपुर, गांधी प्रतिमा फूलबाग पर संयुक्त मोर्चा के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना दिया गया सरकार द्वारा जिस तरीके से तानाशाह रवैया अपनाकर बड़े उद्योगों एवं संसाधनों को बेचने की बड़ी साजिश चल रही है रोकी जाए एवं किसानों के खिलाफ तीनों काले कानूनों को वापस किया जाए भ्रष्टाचार अपराध को रोका जाए आए दिन विद्युत बिलो टैक्सों की मनमानी बढ़ोतरी को वापस लिया जाए बिगड़ी कान कानून व्यवस्था ठीक हो बिगड़ी हुई चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था ठीक की जाए इस अवसर पर सभी दलों के लोग शामिल हुए!आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा सरकार कभी महंगाई पर कुछ नहीं बोलती है सिर्फ हमारे प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं जनता की बात कभी नहीं करते हैं। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई, इरफान सोलंकी, राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान कार्यक्रम संयोजक सुरेश गुप्ता, पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, प्रदीप यादव, सिद्धार्थ काशीवार,चंद्रांश तोमर विराट, आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *