भारतीय जनता पार्टी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र
ओबीसी समाज को पार्टी से जोड़ने का संकल्प— मा. के. लक्ष्मण जी
आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मा. श्री के. लक्ष्मण जी ने ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय एवं जिला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
अपने संबोधन में मा. के. लक्ष्मण जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को सम्मान और सशक्तिकरण देने का जो कार्य भाजपा सरकार ने किया है, वह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ ओबीसी वर्ग को मिला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया है। इसलिए अब समय है कि ओबीसी समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए ताकि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को और सशक्त बनाया जा सके।
बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जी ने कहा कि क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती के लिए यह बैठक अत्यंत उपयोगी रही। आने वाले दिनों में प्रत्येक जिले में ओबीसी समाज के संपर्क अभियान और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जा सके।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जय प्रकाश कुशवाहा क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनोज राजपूत, क्षेत्रीय महामंत्री गणेश यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा , वी.के. साहू राम प्रसाद कनौजिया क्षेत्रीय मंत्री विनोद पाल क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अमित प्रजापति दक्षिण जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा , उत्तर जिला अध्यक्ष अनुभव कटियार पंकज कुशवाहा, एल.बी. पटेल, अजय शर्मा सहित उत्तर व दक्षिण जिलों के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री गणेश यादव ने किया तथा आभार ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मनोज राजपूत जी ने किया।
