भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पूर्व पार्षद अशोक दुबे (पनकी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में जिला अध्यक्ष ने उल्लेख किया है कि दिनांक 4 नवम्बर 2025 को आपने बिना संगठन को सूचित किए कानपुर विकास प्राधिकरण (के.डी.ए.) के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। यह कार्य पार्टी अनुशासन के विपरीत है तथा संगठन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सार्वजनिक आंदोलन या प्रदर्शन भाजपा की आचार संहिता के अनुसार अनुचित माना जाता है।
जिला अध्यक्ष ने नोटिस में पूछा है कि “आपको ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि आपने बिना संगठन को बताए धरना प्रदर्शन किया?”
साथ ही उनसे कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा पार्टी इसे अनुशासनहीनता का प्रकरण मानते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक संगठनात्मक कार्रवाई करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि उक्त नोटिस की प्रति प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी तथा जिला प्रभारी को भी प्रेषित की गई है
