पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश

 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कानपुर नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की

 

निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता पर ने दी कार्रवाई के आदेश

 

NDPS एवं BNS में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

 

कानपुर/लखनऊ, 11 नवम्बर 2025

 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को औषधि निरीक्षण दल के साथ कानपुर नगर मे औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। औचक निरीक्षण एवं छापेमारी में कानपुर के Agarwal Brothers (विनोद अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल) की औषधि गोदाम एवं होलसेल डीलरशिप पर की गई जांच में भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद की गई हैं, जिनकी बिक्री एवं वितरण का कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं भी पाई गईं।

 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस अनियमितता को पर संबंधित औषधि विक्रेताओं के विरुद्ध NDPS Act एवं Bharatiya Nyay Sanhita (BNS) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अवैध औषधीय गतिविधियों से समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संपर्क सूत्र _अजय द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *