दिनांक 11 नवंबर 2025
*सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी विजन इंडिया को लेकर 110 वार्डों में 5हजार 5 सौ छात्रों को पीडीए परिचर्चा सेमिनार 23 नवंबर से सपा महानगर आरंभ करेंगी*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर मंगलवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीड़ीए थिंक निति समिति की बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि सपा महानगर 110 वार्डों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के विजन इंडिया को लेकर 5 हजार 5 सौ़ छात्रों को पीडीए परिचर्चा सेमिनार 23 नवंबर 2025 से आरंभ होगा जिसमें न्याय स्वतंत्रता समानता भाईचारे और गरिमा जैसे मूल्यों को लेकर सुरक्षित जिससे सभी को सम्मान अवसर को लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जिस तरह निजीकरण को बढ़ावा देकर संस्कार संस्कृति के नाम पर युवा पीढ़ी के हाथों से जो रोजगार छीना जा रहा है सपा विजन इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को लेकर वृहत परि चर्चा सेमिनार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का संदेश देकर विजन इंडिया को आगे बढ़ाएंगे।।
प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह सेंगर,सत्यनारायण गहरवार,रजत मिश्रा,शादाब आलम,नंदलाल जयसवाल,आंनद शुक्ला,शबाब अबरार आदि लोग मौजूद रहे।।
