कानपुर में हो रही रिकॉर्ड बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद शुक्रवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर डीएम कानपुर आलोक तिवारी ने आदेश दिए हैं l
दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से कानपुर में जनजीवन पूरी तरह से पंगु हो गया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से गुरूवार को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही. इस बीच मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है. इसे देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित करने की मांग की जा रही थी. भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम ने शुक्रवार को लोवर केजी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं.
2021-09-16
