कानपुर के राजकीय इंटर कॉलेज के जीआईसी ग्राउंड में पुस्तक मेले का उद्घाटन महापौर प्रमिला पाण्डेय ने फीता काटकर किया है इस अवसर उन्होंने आयोजको को ढेरों शुभकामनाएं दी और मेले में भ्रमण करने के दौरान गीता प्रेस की नयी रामचरितमानस भी खरीदी ।
बता दें कि विजन 2047′ को समर्पित कानपुर पुस्तक मेला 13-23 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा इस पुस्तक मेला में देश के विभिन्न नगरों से प्रतिष्ठित प्रकाशकों , वितरकों साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं के 80 से अधिक स्टॉलों में हजारों पुस्तकों की विविध श्रृंखला में हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, बाल साहित्य पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है।
इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि इस पुस्तक मेले मे सभी को आना चाहिए यहां पर हिंदी पुस्तको का संग्रह है यह मेला पुस्तकों के प्रति कम हो रही रुचि को बढ़ावा देने, ज्ञान के प्रकाश को जन – जन तक पहुँचाने एवं पुस्तक संस्कृति को आगे बढाने का कार्य करेगा
