कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की सिकंदरा विधानसभा के राजपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन किया गया। इसमें पार्टी से जुड़े प्रबुद्धजनों के सामने पार्टी के नेताओं ने अपने विचार रखे। सिकंदरा विधानसभा के अंतर्गत राजपुर स्थित गुलाब वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित “प्रबुद्ध सम्मेलन” में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे रहे। इस मौके पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अजीत पाल ,जिला अध्यक्ष अविनाश चौहान ,विधानसभा प्रभारी डॉ राम शरण कटियार, शिक्षाविद डॉ नरेंद्र द्विवेदी , शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ कानपुर देहात के जिला संयोजक गोविंद दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक महेश सिंह चौहान , कार्यक्रम संचालक राकेश तिवारी ने सम्मेलन को संबोधित किया । इस दौरान प्रबुद्धजनों ने इन नेताओं को सुना। कार्यक्रम का संचालन बीजेपी नेता दिनेश मिश्र ने किया।
2021-09-17
