बिहार में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत पर भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ द्वारा आज मिष्ठान वितरण किया गया। शिक्षकों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयां दी ।
इस अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने कहा कि यह बिहार की जनता की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जीत है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिहार की जनता के हित में किए गए कार्यों की जीत है।
इस अवसर पर जिला संयोजक अतुल दीक्षित सुशील दुबे ललित बाजपेई रमेश चंद्र पांडे प्रशांत यादव टीएल श्रीवास्तव अरविंद यादव मणि शंकर तिवारी दीपक यादव बी सिंह राज बिहारी वाजपेई ओपी पाठक बृजेंद्र कुमार पारस सुनील कुमार माया देवी आदि उपस्थित थे
